जम्मू-कश्मीर की बड़ी खबरों से संबंधित तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर की कई खबरें आज देशभर में चर्चा में रहीं। एक ओर सीआरपीएफ ने मंगलवार को लोगों के लिए श्रीनगर में टेलीफोन बूथ स्थापित किया, तो वहीं सेना में शामिल होने के लिए जम्मू के रियासी में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे हजारों युवाओं की खबर सुर्खियों में रही। इसके साथ ही पुलवामा में हुए पथराव की घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर ने भी देश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। पाकिस्तानी सेना की ओर से की जाने वाली गोलाबारी पर शाहपुर की ग्राउंड रिपोर्ट भी बीच चर्चा में रही। जानिए खबरों के लिहाज से जम्मू-कश्मीर में कैसा रहा आज का दिन...
सीआरपीएफ ने लोगों के लिए स्थापित किया टेलीफोन बूथ
सीआरपीएफ ने मंगलवार को लोगों के लिए श्रीनगर में टेलीफोन बूथ स्थापित किया। सेना का लगातार प्रयास है कि यहां के लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। परिचितों व रिश्तेदारों का हालचाल जानने के लिए स्थानीय लोगों के लिए यह व्यवस्था की गई
यहां पढ़ें पूरी खबर...
जम्मू के रियासी में मंगलवार को सेना भर्ती का आयोजन किया गया
जम्मू के रियासी में मंगलवार को सेना भर्ती का आयोजन किया गया। सेना में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों से हजारों युवा पहुंचे। यह भर्ती एक हफ्ते तक चलेगी। इसमें करीब 29 हजार युवाओं ने आवेदन किया
यहां पढ़ें पूरी खबर...
पुलवामा में पथराव, एक व्यक्ति घायल
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पथराव की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात गंगू इलाका निवासी मोहम्मद यसीन(30) पथराव का शिकार हो गया। उसके सिर पर चोट आई
यहां पढ़ें पूरी खबर...
अनुच्छेद 370 हटने के बाद से जम्मू-कश्मीर में बेहतर हुई वित्तीय स्थितिः डॉ. जितेंद्र सिंह
केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद से जम्मू-कश्मीर में वित्तीय स्थिति बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना 50 हजार नौकरियां मुहैया करवाने की है, जिसे पहले ही घोषित किया जा चुका है
यहां पढ़ें पूरी खबर...
शाहपुर गांव की ग्राउंड रिपोर्ट
पिछले 29 दिनों से पाकिस्तानी सेना लगातार पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन कर रिहायशी इलाकों को अपनी नापाक हरकत का निशाना बना रही है। जिसका प्रमाण सोमवार को अमर उजाला की टीम द्वारा गांव शाहपुर का दौरा करने के दौरान मिला
यहां पढ़ें पूरी खबर...