आरएस पुरा। सीमावर्ती क्षेत्र के गांव सीर श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा के चौथे दिन कथावाचक राकेश शास्त्री कटड़ा वाले ने कृष्ण लीला से मौजूद संगत को निहाल किया।
राकेश शास्त्री ने कहा किकंस ने भगवान श्री कृष्ण को मारने के लिए पूतना को भेजा, लेकिन कृष्ण ने उसका वध कर दिया। यही हाल वकासुर का हुआ जो बगुले का रूप धरकर भगवान कृष्ण को मारने आया था। इसके बाद भगवान ने कालिया नाग अन्य राक्षसों का एक-एक कर वध किया। इसके बाद कंस ने श्री कृष्ण को मथुरा आने का न्यौता दिया। कृष्ण और बलराम मथुरा पहुंचे। यहां भी उन्होंने दो राक्षसों का वध किया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के रबैल सिंह, सौदागर लाल, राजू चौधरी, नायब सरपंच अंजू चौधरी, राजकुमार, मनदीप कुमार, दर्शन लाल, विशाल शर्मा, गुरदीप सिंह, दीपक चौधरी, राजेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में संगत मौजूद रही।