रामगढ़ । सीमावर्ती गांव चक नाजर में वीरवार को सेना की टाइगर डिवीजन ऑफ राइजिंग स्टार कॉर्प्स ने गांव नंदपुर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित किया। इसका उद्देश्य ठोस कचरे का निपटान करना है। इससे वातावरण स्वच्छ रहेगा। बीडीसी चेयरमैन दर्शन सिंह ने कहा, बॉर्डर के युवाओं को भी सेना में मौका मिलना चाहिए।