फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सेना ने शुरू किया सामुदायिक रेडियो, सोपोर सहित तीन जिलों तक पहुंच

Fri, 05 Mar 2021 12:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
विज्ञापन
जीओसी ले. जनरल बीएस राजू ने रेडियो चिनार को शांति और विकास के लिए समर्पित किया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सेना ने उत्तरी कश्मीर में अपनी तरह के पहले सामुदायिक रेडियो स्टेशन रेडियो चिनार 90.4, हर दिल की धड़कन की सोपोर के मजबग इलाके में शुरुआत की। इसका उद्घाटन 15वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने वीरवार को किया। इस सामुदायिक रेडियो स्टेशन की पहुंच सोपोर, बांदीपोरा और बारामुला जिलों तक होगी। मुख्य अतिथि ने सामुदायिक रेडियो स्टेशन को कश्मीर की शांति और विकास के लिए समर्पित किया।

विज्ञापन


इस सामुदायिक रेडियो स्टेशन को समुदाय के विभिन्न क्षेत्रों के भीतर संपर्क स्थापित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। यह सामुदायिक संवाद, सूचना, कला और संस्कृति के आदान-प्रदान के लिए एक अच्छा मंच प्रदान करेगा। यह  रेडियो स्टेशन स्थानीय और सामुदायिक मुद्दों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करेगा।

यह सामुदायिक रेडियो स्टेशन उत्तरी कश्मीर, विशेष रूप से स्थानीय उद्यमियों, संगीतकारों, खिलाड़ियों और कलाकारों को कश्मीर की आवाम और दुनिया के बाकी लोगों के सामने लाएगा। सामुदायिक रेडियो स्टेशन उत्तरी कश्मीर के स्थानीय रेडियो जॉकी द्वारा चलाया जा रहा है जो स्वयं इस काम में योगदान देने के लिए आगे आए हैं। 
विज्ञापन


यह सभी आयु समूहों के लोगों को अपने अनुभव साझा करने और नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अन्य सामाजिक कारणों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक मंच भी प्रदान करता है। सामुदायिक रेडियो स्टेशन फेसबुक, यूट्यूब और इंटरनेट रेडियो जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी उपलब्ध होगा ताकि व्यापक दर्शकों को निर्बाध सेवा प्रदान की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें