फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगरः सेना के जवान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, 24 घंटे के अंदर दूसरी दर्दनाक घटना

Thu, 04 Mar 2021 11:40 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

बीबी कैंट श्रीनगर में सेना के एक जवान ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूत्रों ने बताया कि 105 बटालियन (टीए) के एक जवान ने फांसी लगाकर जान दी है। जवान द्वारा उठाए गए खौफनाक कदम के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को श्रीनगर में बाहरी इलाके खानमोह में डिपो में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल सुदीप भगत ने खुद को गोली मार ली थी। उनकी मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। वहीं छह फरवरी को जम्मू संभाग के अखनूर में सेना के एक जवान ने आत्महत्या कर ली थी। जवान ने खुद को गोली मारकर जान दी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कांग्रेस में भूचालः आजाद के खिलाफ जम्मू में ऐसा पहली बार हुआ, शर्मा ने कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें