फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा -अग्रिम यात्री पंजीकरण आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोविड की दूसरी लहर की चुनौती के बीच आगामी 28 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा 2021 के लिए नए वित्त वर्ष के पहले दिन वीरवार से देशभर की 446 बैंक शाखाओं में अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक और येस बैंक में शिव भक्तों को पंजीकरण की सुविधा मिलेगी। जम्मू-कश्मीर में ऐसी 17 बैंक शाखाओं में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। पंजीकरण के लिए मान्यता प्राप्त अस्पतालों और डाक्टरों से गत 15 मार्च से जारी अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (सीएचसी) वैध होंगे। हेलिकॉप्टर से यात्रा करने वाले यात्रियों को अग्रिम पंजीकरण की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में अनुच्छेद के हटने और वर्ष 2020 में कोविड महामारी के कारण यात्रा लगातार दो साल प्रभावित रही है। इस साल श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को देश-विदेश से 6 लाख शिव भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है और उसी के मुताबिक तैयारियां की जा रही हैं। आधार शिविर भगवती नगर में यात्रियों की आवास क्षमता 1500 से बढ़ाकर 5000 करने की योजना है। यात्रा के आवागमन से जम्मू कश्मीर में सुस्त पड़े पर्यटन और कारोबार को गति मिलेगी। इस बार भक्तों को बालटाल से दोमेल मार्ग पर पहली बार निशुल्क बैटरी कार सेवा उपलब्ध होगी। 56 दिन की होने वाली यात्रा में यात्रियों व सेवा प्रदाताओं के लिए दुर्घटना बीमा कवर 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया गया है। दैनिक यात्रियों की संख्या 7500 से बढ़ाकर 10 हजार की गई है। पांच से अधिक यात्रियों को समूह पंजीकरण की सुविधा दी गई है। परमिट कार्ड के रंगों के आधार पर दिन और तिथि के हिसाब से बाबा बर्फानी के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त होगा। जेएंडके बैंक के एक अधिकारी ने बताया कि अग्रिम यात्री पंजीकरण तय शेड्यूल के मुताबिक 1 अप्रैल से शुरू होगा और इसके लिए सारी तैयारी की गई है।
जम्मू-कश्मीर और लेह में इन बैंकों में होगा पंजीकरण
पीएनबी बैंक अखनूर, पीएनबी बैंक रिहाड़ी चौक जम्मू, जेएंडके बैंक बख्शीनगर जम्मू, जेएंडके बैंक गांधीनगर जम्मू, जेएंडके बैंक टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर जम्मू में पंजीकरण की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा प्रदेश में जेएंडके बैंक पुल डोडा, पीएनबी बैंक कालेज रोड कठुआ, जेएंडके बैंक बिलावर कठुआ, जेएंडके बैंक पुंछ, जेएंडके बैंक रामबन, जेएंडके बैंक जवाहर नगर राजोरी, पीएनबी बैंक होटल अंबिका कटड़ा, पीएनबी मुख्य बाजार रियासी, पीएनबी वार्ड 2 नेशनल हाईवे, सांबा, जेएंडके बैंक कर्ण नगर श्रीनगर, जेएंडके बैंक शक्ति नगर उधमपुर और जेएंडके बैंक मुख्य बाजार लेह में पंजीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परमिट के लिए यह रहेगी प्रक्रिया---
प्रत्येक पंजीकरण के लिए आवेदन के साथ यात्री को चार पासपोर्ट साइज फोटो देने होंगे, जिसमें तीन यात्री परमिट और एक आवेदन के साथ लगेगा
-- पंजीकरण के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र होना चाहिए
-- पारंपरिक पहलगाम और बालटाल ट्रैक के लिए प्रत्येक दिन अलग रंग से यात्रा परमिट जारी किए जाएंगे
-- दिन के शेड्यूल के मुताबिक यात्री परमिट के आधार पर भक्तों को असेस कंट्रोल गेट बालटाल और चंदनबाड़ी को पार करने दिया जाएगा।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें