फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने जीआरपी जवान को मारी टक्कर, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित बाड़ी ब्राह्मणा बलोल पुल पर वीरवार को तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल सवार जीआरपी के जवान को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय रशपाल चंद पुत्र दर्शन लाल निवासी घो रकवालां रामगढ़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जीआरपी जवान रशपाल चंद आईजी कार्यालय में तैनात था। वीरवार को वह मोटरसाइकिल पर ड्यूटी से अपने घर लौट रहा था। बलोल पुल पर तेज रफ्तार ट्रक नंबर जेके 02 ए एन 0783 ने उसे टक्कर मार दी। रशपाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने ट्रक चालक शबीर खान पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी जगती टांडा नगरोटा को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं रशपाल चंद की सड़क हादसे में मौत की खबर मिलते ही गांव घो रकवालां में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। रशपाल चंद रामगढ़, विजयपुर पुलिस स्टेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें