फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिट्टा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब ऑल स्टार क्रिकेट क्लब ने जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। गांव कोड़ेवाला क्षेत्र में रविवार को बिट्टा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ। फाइनल मैच में ऑल स्टार क्रिकेट क्लब ने कोडे़वाला क्रिकेट क्लब को दो रन से हरा कर खिताब जीत लिया। मुन्ना को मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

आल स्टार क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। आल स्टार क्रिकेट क्लब ने 12 ओवरों में सात विकेट खोकर 123 रन बनाए। इसमें मुन्ना ने 51 और रहली ने 33 रन का योगदान दिया। वहीं कोडे़वाला क्रिकेट क्लब की तरफ से गुलशन ने तीन विकेट लिये। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोडे़वाला क्रिकेट क्लब छह विकेट खो कर 121 रन ही बना सकी। इसमें अजय ने 62 रन बनाए। आल क्रिकेट क्लब की तरफ से मुन्ना ने चार विकेट लिए। मुन्ना को मैन आफ द मैच चुना गया। पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा ने विजेता और उप विजेता को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला विकास परिषद भलवाल ब्राह्मणा के सदस्य भूषण बराल, जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन जिला जम्मू के महासचिव शाम सिंह लंगेह, खजांची शुभम वर्मा और दिवंगत बिट्टा राम की माता शानो देवी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें