संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। बुआ केसां और काली वीर देवस्थान परांगला में रविवार को ऑल इंडिया पावा बिरादरी की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इसके बाद देवस्थान की नई कमेटी का गठन किया गया।
बैठक का आयोजन चेयरमैन रिटायर्ड सूबेदार कर्म चंद की अध्यक्षता में किया गया। इसमें बिरादरी के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से गुलशन कुमार पावा को देवस्थान कमेटी परांगला का अध्यक्ष, जयपाल सिंह को उपाध्यक्ष, राज कुमार पावा को वाइस चेयरमैन, मदनलाल को वाइस चेयरमैन, सुखदेव सिंह को कोषाध्यक्ष, रिटायर्ड कैप्टन स्वर्ण सिंह को महासचिव, बलदेव राज को सचिव, बाबूलाल को उपसचिव, अशोक कुमार पावा को सचिव यंग लाल पावा को सचिव और बचन लाल, मिल्खी राम, मदन लाल, मेलाराम, कर्म चंद, रत्न लाल को सलाहकार बोर्ड का मेंबर चुना गया है। इसके अलावा घारू राम, सुरेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, राज कुमार, पूरन पावा, अश्विनी कुमार, घारू राम, सुरेश कुमार, सतपाल, मोहिंदर पाल, बंसी लाल और अजय कुमार को कमेटी मेंबर नियुक्त किया गया है। चुने हुए लोग अगले पांच साल तक बुआ केसां और बाबा काली वीर देवस्थान परांगला पर सेवा करेंगे। कमेटी में शामिल हुए लोगों ने कहा कि वह बिरादरी के उत्थान के लिए एकता और भाईचारे से काम करेंगे।