फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संघर्ष विराम के 3 घंटे में ही पाकिस्तान ने तोड़ा भरोसा, अखनूर में फिर बमबारी और ड्रोन से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। शनिवार को पाकिस्तान ने संघर्ष विराम की घोषणा के महज तीन घंटे के भीतर ही अखनूर सेक्टर में फिर से बमबारी शुरू कर दी। शाम 7:30 बजे अचानक जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई देने लगी। इससे लोगों में बेचैनी फैल गई। ठीक 8 बजे के आसपास आसमान में ड्रोन जैसी आकृतियां मंडराती दिखीं, जिससे दहशत और बढ़ गई।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सुशील कुमार ने कहा, पाकिस्तान पर भरोसा करना ही बेकार है। 1965, 1971 और कारगिल में भी उसने यही किया। अब तीन घंटे में संघर्ष विराम तोड़कर उसने फिर दिखा दिया कि उससे बातचीत नहीं, अब सीधी कार्रवाई की जरूरत है।

अखनूर निवासी विशाल ने बताया कि संघर्ष विराम के बाद बाजार खुलने लगे थे और वे सामान लेने घर से निकले ही थे कि अचानक धमाके शुरू हो गए। सायरन बजने लगे, लोग फिर से लाइटें बंद कर घरों में दुबक गए। कुछ ही पलों में माहौल पहले जैसा तनावपूर्ण हो गया। बाजार दोबारा बंद हो गए, सड़कों पर सन्नाटा छा गया। देर रात तक अखनूर क्षेत्र में गोलाबारी होती रही। पाकिस्तानी ड्रोन आसमान में भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम का शिकार होते रहे। देर रात तक अखनूर सेक्टर में किसी जान माल के नुकसान की खबर नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें