फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर में सुबह के समय गोालाबारी से दहशत रही

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे में शुक्रवार रात 8 बजे के बाद पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमले के साथ मोर्टार दागे गए। गंडारवां और आरएलटी में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की गई, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने हमलों को नाकाम कर दिया। भारदा कलां, गंडारवां और मवा करौरा गांवों में ड्रोन के कुछ अवशेष गिरे, हालांकि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


शुक्रवार पूरी रात बमबारी जारी रही और शनिवार सुबह की पहली किरण के साथ यह और तेज हो गई। करीब 9:30 बजे जाकर धमाकों की आवाजें थमीं। शनिवार सुबह का अखनूर सन्नाटे में डूबा रहा। बाजार पूरी तरह बंद रहे, सड़कें वीरान थीं और लोग घरों में दुबके रहे।

प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए मुनादी करवाई कि कोई घर से बाहर न निकले। दोपहर को एहतियातन सभी पेट्रोल पंप भी बंद करा दिए गए। सीमाई इलाकों में तनाव बरकरार है और लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें