फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: दिल्ली के बाद देश का दूसरा बड़ा एम्स होगा जम्मू, तीन चरणों में स्थापित होंगे 2200 बेड

Tue, 22 Feb 2022 01:20 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एम्स केनिदेशक डॉ. शक्ति गुप्ता ने बताया कि एम्स विजयपुर में तीन चरण में बिस्तरों को स्थापित किया जाएगा। यह देश में बिस्तर क्षमता वाला दूसरा एम्स बनेगा।
विज्ञापन
जम्मू के विजयपुर में बन रहा एम्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के विजयपुर में बन रहा एम्स दिल्ली के बाद बिस्तर क्षमता में देश का दूसरा सबसे बड़ा एम्स होगा। इसमें तीन चरणों में 2200 बेड स्थापित किए जाएंगे। पहले चरण में 750, दूसरे में 1500 और तीसरे चरण में 2200 बिस्तर स्थापित होंगे। एम्स दिल्ली में करीब 2500 बिस्तर हैं। 

विज्ञापन


एम्स विजयपुर का काम युद्धस्तर पर जारी है, जिसे 40 फीसदी पूरा कर लिया गया है। पहले चरण का काम इसी साल दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। 227 एकड़ क्षेत्र में एम्स कैंपस का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें नॉर्थ और साउथ कैंपस एनएच-44 के साथ जम्मू शहर और दिल्ली-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ते हैं। एम्स में 41 विभागों में से 18 सुपर स्पेशियलिटी विभाग होंगे। पहले चरण में संकाय और गैर संकाय पदों पर करीब 3500 रोजगार सृजित किए जा रहे हैं।

एम्स में प्रतिदिन ओपीडी में 500 मरीजों को चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा। इसमें इंडोर भर्ती भी की जाएगी। इसके लिए बिस्तरों का निर्माण किया जा रहा है। किसी भी अस्पताल की रोगी चिकित्सा देखभाल उसके बिस्तरों की क्षमता पर निर्भर होती है। एम्स में सामान्य तौर पर उन्हीं मरीजों को देखा जाएगा, जिन्हें विशेष चिकित्सा स्पेशियलिटी की जरूरत है और मेडिकल कॉलेजों से रेफर गंभीर मरीजों को ही उचित इलाज दिया जाएगा। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

30 बेड का दो मंजिला आयुष ब्लॉक भी होगा
पहले चरण के 750 बिस्तर क्षमता भवन में एमआरआई, पेट स्कैन, न्यूक्लियर मेडिसिन, मॉड्यूलर ओटी, आईसीयू, सुपर स्पेशियलिटी विभाग, ओपीडी, ट्रामा बेड स्थापित होंगे। इसके साथ 30 बिस्तर वाला दो मंजिला आयुष ब्लॉक होगा। एम्स के भवन का सिस्मिक जोन-5 के तहत निर्माण किया जा रहा है, जिसमें अधिक तीव्रता वाले भूकंप के दौरान भी भवन को नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें