फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः सालभर बाद अब अर्धकुंवारी गुफा भी दर्शन के लिए खुली

Fri, 12 Feb 2021 12:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
विज्ञापन
अर्धकुंवारी गुफा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते 11 माह से बंद अर्धकुंवारी गुफा गुरुवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। इससे पहले यात्रियों की कम संख्या होने पर बुधवार को मां वैष्णो देवी की प्राकृतिक गुफा खोली गई थी। मां के भक्तों को अर्धकुंवारी गुफा खुलने का इंतजार था।

विज्ञापन


गुरुवार को श्राइन बोर्ड का आदेश मिलते ही अर्धकुंवारी गुफा को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया, जिसके बाद गुफा क्षेत्र मां के जयकारों से गूंजने लगा है। गुफा के बाहर लाइन भी देखने को मिली। कोविड-19 के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आने से प्रशासन ने यह फैसला किया। 

कोरोना महामारी के चलते गत वर्ष 18 मार्च को मां वैष्णो देवी की ऐतिहासिक यात्रा को स्थगित करने के साथ ही अर्धकुंवारी गुफा को भी बंद कर दिया गया था। इसके बाद 16 अगस्त को मां वैष्णो देवी यात्रा फिर शुरू कर दी गई, लेकिन गुफा के कपाट नहीं खोले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें