फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: राजा महेंद्र प्रताप की जयंती पर आगरा में राष्ट्रीय जाट अधिवेशन, सुरिंदर चौधरी ने किया संबोधित

Sun, 01 Dec 2024 02:43 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आगरा में राजा महेंद्र प्रताप की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय जाट अधिवेशन में जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने राजा महेंद्र प्रताप और महाराजा सूरजमल को नमन किया और समाज बंधुओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जाट अधिवेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज आगरा में राजा महेंद्र प्रताप की जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय जाट अधिवेशन में जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने राजा महेंद्र प्रताप और महाराजा सूरजमल  को श्रद्धांजलि अर्पित की और जाट समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित किया। सुरेंद्र चौधरी ने समाज के उत्थान के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि हमें समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए काम करना चाहिए।

विज्ञापन


कार्यक्रम में जाट समाज के प्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी को  चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। यह स्वागत समारोह जाट समाज की एकजुटता और सम्मान का प्रतीक था। इस अवसर पर विधायक चौधरी बाबूलाल, अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानिया, जाट संसद के राष्ट्रीय प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर चौधरी, विपिन चौधरी और जाट संसद उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रतिनिधि अंकित बालियान भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी नेताओं ने राजा महेंद्र प्रताप और महाराजा सूरजमल जी के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शो पर चलने की अपील की। इस दौरान समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और समाज की प्रगति के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया। इस आयोजन से जाट समाज में उत्साह और एकता का वातावरण बना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें