जम्मू। बस टर्मिनल कम बस स्टैंड का उद्घाटन हुए दो माह होने को हैं, काउंटर का काम भी पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक इसका लाभ नहीं मिल पा रहा। क्षेत्रिय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) को भी जेडीए ने इस बारे में कई दफा अवगत करवाया है। बावजूद इसके बसें टर्मिनल में पार्क नहीं की जा रहीं। मौजूदा समय में पुराने बस अड्डे में ही बसें खड़ी की जा रही हैं। इससे बस स्टैंड में भारी भीड़ रहती है। यहां पर यात्रियों को बैठने के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। बीसी रोड पर भी जाम लग रहा है।
नए बस स्टैंड को यात्रियों के लिए अनुकूल बनाया गया है। यहां पर हर सुविधा है। इसके बावजूद बसें खड़ी नहीं की जा रहीं। जेडीए के अधिकारियों का कहना है कि नए बस स्टैंड का 14 फरवरी को उद्घाटन किया गया था। पुराने बस स्टैंड में संख्या बढ़ने से बसों को बीसी रोड में पहले की तरह ही खड़ा किया जा रहा है। इस कारण जाम लग रहा है। लांग रूट पर जाने वाली बसें भी बीसी रोड से ही सवारियां उठा रही हैं। इस कारण हालात पहले जैसे ही हैं।
--------
नए बस स्टैंड में मूलभूत सुविधाएं प्रदान की गई हैं। इस बारे में आरटीओ को सूचित किया गया। बस काउंटर स्थापित कर दिए गए हैं।
- पवन गुप्ता, अधिशासी अभियंता, जेडीए (बस स्टैंड)