फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: रिश्वत लेने के आरोप में नायब तहसीलदार और पुलिस कर्मी गिरफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई

Tue, 07 May 2024 06:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

एसीबी ने रिश्वत लेने के आरोप में पुलवामा में एक नायब तहसीलदार को गिरफ्तार किया। साथ ही अपराध को बढ़ावा देने में शामिल आरोपी कांस्टेबल को भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को रिश्वत लेने के आरोप में पुलवामा में एक नायब तहसीलदार को गिरफ्तार किया। साथ ही अपराध को बढ़ावा देने में शामिल आरोपी कांस्टेबल को भी गिरफ्तार में लिया है।

विज्ञापन


एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को जिला पुलवामा के ख्रेव में नायब तहसीलदार के खिलाफ शिकायत मिली थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि नायब तहसीलदार ने गांव सथपोखरण, ख्रीव, पुलवामा में पैतृक भूमि पर विवाद को निपटाने के लिए अपने क्लर्क अजाज अहमद के माध्यम से शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की मांग की।

बयान में कहा गया है कि शिकायतकर्ता ने विवाद के निपटारे के लिए ख्रेव में कई बार तहसील कार्यालय से संपर्क किया, लेकिन नायब तहसीलदार ने सहयोग नहीं किया। इसके अलावा, शिकायतकर्ता को नायब तहसीलदार द्वारा नोटिस के माध्यम से परेशान किया गया।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर एसीबी ने नायब तहसीलदार और उनके क्लर्क अजाज अहमद के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। पीसी अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत एफआईआर संख्या 02/2024 के तहत पीएस एसीबी अनंतनाग में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान एक ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने सफलतापूर्वक जाल बिछाया और नूरीपोर, पट्टन के निवासी मकबूल हुसैन डार को, जो वर्तमान में ख्रीव, जिला पुलवामा में नायब तहसीलदार के रूप में तैनात है, शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके अतिरिक्त, नायब तहसीलदार से जुड़े कांस्टेबल, अजाज अहमद को भी अपराध को अंजाम देने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें