जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में ग्रेनेड हमला हुआ है। आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका और फरार हो गए। इस हमले में दो एसएसबी जवान घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के कुंजर के कुंचीपोरा गांव में बुधवार शाम को सुरक्षाबलों ने ने सर्च ऑपरेशन (CASO) शुरू किया है। इसमें सेना की 2 आरआर, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और 176 बीएन सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने घेराबंदी की है।