फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर पुलिस ने कोरोना संक्रमित बुजुर्ग किया अंतिम संस्कार, लोगों से सराहा 

Wed, 29 Apr 2020 10:58 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

जम्मू पुलिस ने एक कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार किया, जिसके चलते पुलिस को काफी प्रशंसा मिल रही है। मंगलवार को महिला की मौत हो गई थी और लॉकडाउन के चलते महिला का परिवार उनके अंतिम संस्कार के लिए मौजूद नहीं था।

विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रोटोकॉल के अनुसार पुलिस कर्मियों द्वारा शहर के रेनवारी क्षेत्र में 80 वर्षीय महिला को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। महिला को मधुमेह और उच्च रक्तचाप से भी ग्रसित थी। 

पुलिस ने ही महिला के अंतिम संस्कार के सारे रीति रिवाज पूरे किए क्योंकि महिला के सभी परिवार वाले उनके संक्रमित पाए जाने के बाद क्वारंटीन में थे। सभी रीति रिवाजों के साथ महिला का अंतिम संस्कार करने के लिए पुलिस को सोशल मीडिया पर भी काफी सरहाना मिली।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ट्वीट कर कहा रेनवारी के एसएचओ ने मृतक महिला को दफनाया, जिनकी मौत कोरोना की वजह से हुई थी। उसके रिश्तेदार अंतिम संस्कार के लिए नहीं जा सके, लेकिन अधिकारी ने गए। 

एक अन्य ट्विटर यूजर वसीम खान ने लिखा कि अल्लाह उन सभी को इस नेक काम के लिए पुरस्कृत करे, वे सभी पहलुओं में लोगों की सेवा कर रहे हैं। वे वास्तव में जम्मू-कश्मीर के लोगों की देखभाल करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें