फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: जम्मू पहंची महबूबा, 22 को करेंगी महारैली, पार्टी को मजबूत करने के लिए करेंगी काम

Fri, 17 Dec 2021 01:37 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर

सार

 राजोरी, पुंछ जिले में पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं में भरेंगी जोर। पीडीपी की तरफ से 22 दिसंबर को बठिंडी स्थित जलालाबाद में मस्जिद के ग्राउंड पर रैली की जाएगी।
 
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीपी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती वीरवार शाम को श्रीनगर से जम्मू पहुंचीं। पार्टी नेताओं के साथ उन्होंने सियासी हालात पर चर्चा की। 19 दिसंबर को राजोरी जिले के दौरे पर जाएगी और 20 को पुंछ का दौरा करेंगी। 21 दिसंबर को जम्मू लौटेंगी और 22 को महारैली को संबोधित करेगी।

विज्ञापन


पहले यह महारैली दशहरा ग्राउंड गांधीनगर में करने की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। अब पीडीपी की तरफ से बठिंडी स्थित जलालाबाद में मस्जिद के ग्राउंड पर रैली की जाएगी। महबूबा मुफ्ती जम्मू संभाग के अपने दौरों के दौरान राजोरी और पुंछ जिलों में खासा जोर लगाती रही हैं और इस बार भी उनकी रणनीति यही है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पीएससी की सिफारिशों को लागू कर केपी की मास्कि राहत राशि में हो बढ़ोतरी
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी आवाज बुलंद करने के लिए इस बार में जम्मू में बड़ी जन रैली कर अपनी ताकत भी दिखाना चाहती हैं। बता दें कि भाजपा, नेकां, कांग्रेस और अपनी पार्टी के नेता भी राजोरी और पुंछ जिलों में जन सभाएं कर रहे हैं या कर चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें