पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोनमर्ग हमले के बाद घाटी से गैर-स्थानीय मजदूरों को हटाने के अधिकारियों के फैसले पर चिंता व्यक्त की, कहा- यह फैसला गलत और समस्या का समाधान नहीं।
महबूबा मुफ्ती ने सोनमर्ग पर बर्बर हमले के बाद घाटी से गैर-स्थानीय मजदूरों को तत्काल हटाने के अधिकारियों के फैसले पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट कर कहा की सोनमर्ग पर हुए बर्बर हमले के बाद घाटी से गैर-स्थानीय मजदूरों को हटाने के लिए दबाव डाला जा रहा है। मैं समझता हूं कि यह फैसला घबराहट में लिया गया है, लेकिन इस तरह से मजदूरों को हटाना समस्या का समाधान नहीं होगा। इससे और मुश्किलें पैदा होंगी और देश में गलत संदेश जाएगा।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती ने ये भी कहां की हाल ही में जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण और आतंकवाद-मुक्त चुनाव हुए थे। इस तरह की तत्काल प्रतिक्रिया से इसके विपरीत संदेश जाएगा। इससे अन्य राज्यों में काम करने और पढ़ाई करने वाले कश्मीरियों के खिलाफ भी आक्रोश पैदा हो सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से हस्तक्षेप करने और मजदूरों को पर्याप्त समय देने का अनुरोध किया।