फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। पुंछ जिले के जंगलों में आतंकरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए जेसीओ समेत पांच जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने राजोरी स्थित सैन्य शिविर परिसर में शहीदों के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए। शहीदों के पार्थिव शरीर बुधवार को गृह नगर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

आतंकी हमले में जेसीओ नायब सूबेदार जसविंदर सिंह, नायक मनदीप सिंह, सिपाही गज्जन सिंह, सराज सिंह और वैसाख एच शहीद हो गए थे। शहीदों के पार्थिव शरीर उनके गृह नगर में बुधवार को भेजे जाएंगे। केरल के रहने वाले वैसाख एच और उत्तर प्रदेश के सराज सिंह की पार्थिव देह को हवाई मार्ग जबकि अन्य तीन शहीदों के पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से भेजे जाएंगे। श्रद्धांजलि समारोह के बाद सभी पार्थिव शरीर जम्मू ले जाए गए। सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि सेना अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदाें के इस बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें