फर्जी गन लाइसेंस मामले की जांच में जम्मू के कई बड़े गन डीलरों के नाम सामने आ सकते हैं। डेढ़ दर्जन गन डीलर सीबीआई के रडार पर हैं। इन गन डीलरों के दो हजार से ज्यादा गन लाइसेंस फर्जी होने का शक है। इसमें जम्मू के रेलवे स्टेशन के पास की दो मार्केट मुख्य रूप से शामिल हैं।
यहां कुछ साल पहले पुलिस की दबिश में 500 से ज्यादा गन लाइसेंस के आवेदन रिन्यू कराने के लिए मिले थे। फर्जी गन लाइसेंस मामले में सीबीआई जल्द कुछ गन डीलरों को गिरफ्तार कर सकती है।
सूत्रों के अनुसार गन डीलरों और अफसरों के बीच मिलीभगत से ही लाखों फर्जी लाइसेंस जारी हुए हैं।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: 20 अगस्त तक कर सकते हैं छात्रवृत्ति के लिए आवेदन, मिशन यूथ फॉर सुपर 75 नाम से है योजना
गन डीलरों के संपर्क में कई लोग हैं, जिनकी मदद से लाइसेंस जारी हुए। सूत्रों का कहना है कि कई सैनिकों के नाम पर लाइसेंस दिए गए हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर में नौकरी करने वाले कई सैनिकों ने भी अपने नाम के लाइसेंस जम्मू-कश्मीर से लिए हैं।