फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा उपायों को लागू कराने के लिए अधिकृत किए गए उपायुक्त, उप राज्यपाल बोले- निर्देशों का पालन करें लोग

Mon, 20 Jul 2020 11:10 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू - फोटो : PTI
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है। रविवार को जारी किए गए एक वीडियो संदेश के जरिए उन्होंने कहा कि शुरुआत में दो माह के लॉकडाउन के दौरान कोविड-19 के दौरान महामारी पर नियंत्रण पा लिया गया था, परंतु लॉकडाउन खुलने के 15 दिनों के अंदर ही संक्रमित मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी है। कश्मीर घाटी में कई हॉट स्पॉट हैं जहां खतरा अभी भी बरकरार है। इस महत्वपूर्ण समय में लोगों की जान बचाना सबसे ज्यादा जरूरी है।  

विज्ञापन


उधर, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सभी उपायुक्तों को सुरक्षा उपायों को लागू कराने और मानदंडों का उल्लंघन वालों को दंडित करने के लिए अधिकृत किया है। इसका उद्देश्य कोरोना के प्रसार को रोकना है।

बता दें कि कोरोना से जम्मू में 12वीं मौत होने के साथ ही प्रदेश में अबतक 245 लोगों की जान जा चुकी है। रविवार को अब तक के सबसे ज्यादा 701 नए मामले सामने आए। इसमें जम्मू संभाग से सौ और कश्मीर से 601 मामले आए। श्रीनगर जिले में सबसे ज्यादा 290 नए केस आए हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर 646 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए। इसमें 27 जम्मू संभाग और 619 कश्मीर संभाग के हैं। जम्मू-कश्मीर में कोरोना भयानक रूप लेता जा रहा है। अब तक 13899 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। हालांकि, 7811 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः चूल्हे के पास पड़ी लाशें देख सिहर उठा पुंछ, अधपकी रोटी और शरीर के चिथड़े बयां कर रहे थे पाक की कायरता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें