श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र पंथा चौक में सीआरपीएफ के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली सिर में लगने से जवान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया।
जानकारी अनुसार जवान विश्वजीत दत्ता सीआरपीएफ की 29 बटालियन में तैनात में था। सोमवार सुबह बाथरूम में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। साथी जवान जब मौके पर पहुंचे तो कांस्टेबल विश्वजीत खून से लथपथ नीचे गिरा हुआ था। उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। गोली सिर में लगी थी।
एक सप्ताह में तीसरी घटना
बता दें, इस सप्ताह सर्विस राइफल से गोली चलने के तीन मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले अपनी सर्विस राइफल से एक सेना के जवान की मौत हो चुकी है, जबकि एक सीआरपीएफ का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था।