फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhiri Mela 2022: बाबा जित्तो के दर पर पहुंचे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, अब तक 4 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Fri, 11 Nov 2022 11:31 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मेले में शिरकत की। इस दौरान उनके साथ जम्मू जिला उपायुक्त अवनी लवासा, मेला अधिकारी एवं एसडीएम मढ़ व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
LG Manoj Sinha - फोटो : हरदीप ठाकुर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झिड़ी में लगने वाले ऐतिहासिक मेले में अब तक चार लाख श्रद्धालु बाबा जित्तो और बुआ कौड़ी के दर्शन कर चुके हैं। शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मेले में शिरकत की। इस दौरान उनके साथ जम्मू जिला उपायुक्त अवनी लवासा, मेला अधिकारी एवं एसडीएम मढ़ व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने उनकी सुविधाओं के लिए विभिन्न प्रबंध कर रखे हैं।
विज्ञापन


झिड़ी मेले में प्रशासन द्वारा कई विभागों के स्टॉल भी सजाए गए हैं। बाबा जित्तो के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद वह झिड़ी मैदान में जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रशासन द्वारा झिड़ी मैदान में चार हजार जनता एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। तमाम पंचायत प्रतिनिधियों सहित विभागों के अधिकारियों को मौजूद रहने के लिए न्यौता भी दिया गया है। 

इससे पहले गुरुवार को मौसम साफ होने के कारण मेले में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। भीड़ इस कदर थी कि मेले में पैर रखने की भी जगह नहीं थी। हालांकि इस बार मेला कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पहले 7 नवंबर से शुरू हो गया था। इस मेले में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए कई तरह के झूले, मौत का कुआं और सर्कस का आयोजन हो रहा है। 
विज्ञापन


झिड़ी मेले के चौथे दिन भी श्रद्धालुओं का लगातार मेले में आना जारी है। श्रद्धालु बाबा तालाब में स्नान करने के बाद बाबा जित्तो के प्राचीन मंदिर झिड़ी व बाबा तालाब में भी दर्शन कर रहे हैं। वीरवार को भी मेले में छुट्टी वाले दिन जैसी श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखने को मिली।

मेले में युवतियां व महिलाएं मेकअप के साथ-साथ घर की साज सजावट का सामान खरीद रही हैं। वहीं दूसरी ओर खरीदारी को लेकर युवाओं में भी काफी जोश देखा गया। मौत के कुंए का खेल भी इस बार काफी रोमांचक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें