फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: चुनाव में हार से तिलमिलाए इमरान रजा अंसारी! बोले- तुम लोगों ने अर्श पर से फर्श पर पहुंचा दिया

Thu, 20 Jun 2024 02:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कश्मीर के शिया नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 19 सेकेंड के इस वीडियो में पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (पीसी) के महासचिव एवं शिया नेता इमरान रजा अंसारी समर्थकों से गुस्से में बात करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
इमरान रजा अंसारी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद समर्थकों से नाराज कश्मीर के शिया नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 19 सेकेंड के इस वीडियो में पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (पीसी) के महासचिव एवं शिया नेता इमरान रजा अंसारी समर्थकों से गुस्से में बात करते नजर आ रहे हैं। कहते हैं, मैं अर्श (ऊंचे पद) पर था, लेकिन आपने मुझे फर्श (धूल चटा दी) पर पहुंचा दिया। 

विज्ञापन


गुस्से में उन्होंने चाय का कप भी फेंक दिया और फिर एक बुजुर्ग समर्थक पर चिल्लाने लगे। पीसी लोकसभा सीट की 18 सीटों में से केवल एक विधानसभा क्षेत्र हंदवाड़ा पर ही बढ़त बना सकी है। पार्टी अंसारी के अपने विधानसभा क्षेत्र पट्टन में भी पिछड़ गई, जहां नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार ने बढ़त बना ली। 

विज्ञापन


बता दें कि पीपुल्स कॉन्फ्रेंस का नेतृत्व अलगाववादी से मुख्यधारा में शामिल होने के बाद राजनेता बने सज्जाद गनी लोन कर रहे हैं। लोन ने उत्तरी कश्मीर की बारामुला सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन पार्टी चुनाव हार गई। आतंकी फंडिंग के आरोप में जेल में बंद निर्दलीय शेख अब्दुल रशीद उर्फ इंजीनियर रशीद ने सीट जीत ली। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला दूसरे स्थान पर रहे और लोन तीसरे स्थान पर।
विज्ञापन


ये वीडियो पुराना : एजेकेएसए

ऑल जम्मू एंड कश्मीर शिया एसोसिएशन (एजेकेएसए) के महासचिव आबिद अंसारी ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि यह पुराना वीडियो है (चैनाबल, पट्टन का) जिसमें दो पक्षों के बीच धार्मिक मध्यस्थता दिखाई गई है, जिनमें से एक ने इसका पालन करने से इनकार कर दिया। उन मीडिया घरानों और व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने वीडियो अपलोड किया है और झूठी जानकारी फैला रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें