- एसओजी की टीम पर आतंकी हमले के बाद बड़े पैमाने पर चलाया तलाशी अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम पर आतंकी हमले के बाद बुधवार को दूसरे दिन भी सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। सेना ने सुरनकोट के जंगलों को हेलिकॉप्टर और ड्रोन की मदद से खंगाला। एसओजी, सीआरपीएफ, पुलिस और राष्ट्रीय राइफल के जवानों ने पीर पंजाल के पहाड़ी इलाके सहित बैरामगल्ला, मुगलमाडा, ढैर, सावनी, रतनपास में आतंकियों की तलाश की। आधुनिक हथियारों से लैस जवान ढोकों, घने जंगलों और आसपास के क्षेत्रों को खंगाल रहे हैं। मंगलवार शाम को सुरनकोट के बैरामगल्ला क्षेत्र में ढैर के जंगलों से आतंकियों ने एसओजी के जवानों पर तीन से चार राउंड गोलीबारी की थी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।