फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में चुनाव नतीजे दोपहर बाद ही, छह लोकसभा सीटों के लिए बने 87 काउंटिंग हाल

Thu, 23 May 2019 12:39 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की छह लोकसभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच वीरवार को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी। इस बार चुनाव नतीजे दोपहर बाद ही आने की संभावना है। चुनाव विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ईवीएम के अलावा वीवीपैट से मिलान और पोस्टल बैलेट की स्कैनिंग की वजह से चुनाव नतीजे आने में ज्यादा समय लग सकता है। 
विज्ञापन


मतगणना के लिए राज्य में दस मतदान केंद्र और 87 काउंटिंग हालों में तैयारी पूरी कर ली गई है। 55 विशेष पर्यवेक्षकों की निगरानी में मतगणना कार्य पूरा होगा। लद्दाख में दो मतगणना केंद्र बनाए गए है वहीं अन्य पांच लोकसभा क्षेत्रों में एक-एक मतगणना केंद्र बनाया गया है। कश्मीरी विस्थापितों के वोटों की गणना के लिए जम्मू, उधमपुर और नई दिल्ली में मतगणना केंद्र बनाए गए है। 

राज्य के उप मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल सलगोत्रा ने बताया कि मतगणना शुरू होने के बाद रुझान आने लगेंगे। हालांकि चुनाव नतीजा कब तक आएगा, उसके बारे में कुछ भी सही सही नहीं कहा जा सकता। इतना कहा जा सकता हैं कि दोपहर बाद चुनाव नतीजे आ सकते है।
विज्ञापन


राज्य में 79 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज
रियासत की छह लोकसभा सीटों के लिए 79 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला वीरवार को होगा। मतगणना से भाजपा, पीडीपी, कांग्रेस व नेशनल कांफ्रेंस की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है।
 

लोकसभा सीटें -2019 एक नजर में

जम्मू-पुंछ सीट 
- 24 प्रत्याशी
- 72.19 फीसदी मतदान

उधमपुर-कठुआ-डोडा सीट
- 18 प्रत्याशी 
- 70.2 फीसदी मतदान

लद्दाख  सीट   
- 04 प्रत्याशी    
- 71.10 फीसदी मतदान

श्रीनगर सीट
-06 प्रत्याशी
-13 फीसदी मतदान

बारामुला  सीट
- 09 प्रत्याशी
- 35.01 फीसदी मतदान

अनंतनाग सीट
-18 प्रत्याशी
- 8.76 फीसदी मतदान

विज्ञापन

वर्ष 2014 के चुनाव परिणाम एक नजर में

संसदीय सीट    पार्टी     विजेता
जम्मू                भाजपा   जुगल किशोर शर्मा
उधमपुर           भाजपा   डॉ. जितेंद्र सिंह
लद्दाख             भाजपा   थुप्संग चिवांग
बारामुला          पीडीपी   मुजफ्फर बेग
श्रीनगर            पीडीपी    तारिक हमीद कर्रा (2017 में हुए उपचुनाव में नेकां के डॉ. फारुख अब्दुल्ला जीते)
अनंतनाग         पीडीपी    महबूबा मुफ्ती (2016 में इस्तीफा देने के बाद चुनाव नहीं हो पाए)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें