फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर लॉकडाउनः मदद करते वक्त गरीबों संग फोटो खिंचवाया तो हो सकती है कार्रवाई

Sun, 12 Apr 2020 03:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
राशन वितरण के दौरान जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना महामारी की आड़ में किसी की भी गरीबी का मजाक बनाना महंगा साबित पड़ सकता है। मदद की आड़ में पिछले दो सप्ताह में कई लोग गरीबों को राशन आदि उपलब्ध करवाते हुए सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करते रहे हैं। लेकिन अब जल्द ही यह महंगा साबित हो सकता है।

विज्ञापन


एसएसपी कठुआ डॉ शैलेंद्र मिश्रा ने यू-कठुआ के सभी स्वयंसेवकों व अन्य सभी संगठनों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ऐसा कोई भी फोटो न तो अपलोड करें और न ही शेयर करें, जिससे ऐसा प्रतीत हो कि गरीबी का मजाक उड़ाया जा रहा है। वहीं उन्होंने ऐसा कर रहे लोगों से सख्ती से निपटने के लिए जिला प्रशासन को आदेश जारी करने के लिए कहा है।

शनिवार को ही श्रीनगर जिला प्रशासन भी इस पहल के तहत आदेश जारी कर गरीब लोगों को दान आदि देते समय फोटो खिंचवाने पर प्रतिबंध लगा चुका है।

उधर, शनिवार को यू-कठुआ में हुई बैठक के दौरान एसएसपी ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों को बताया कि अब से पंचायत और निकायों के प्रतिनिधि भी यू कठुआ का हिस्सा बन गए हैं। उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों की पहचान करने के साथ ही वितरण के नियंत्रण की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


इसका मकसद यही है कि कोई भी गरीब परिवार मदद से अछूता न रहे। बताया कि यू कठुआ के सभी सदस्यों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वे सोशल मीडिया या कहीं और मदद करते समय फोटो शेयर न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें