अब प्रदेश में गरीबों को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डिपो से पांच किलो फ्री राशन मिलेगा। चावल और आटे की खेप डिपो तक पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। इसमें गरीबों को 16 अप्रैल से पांच किलो राशन यानी कि आटा-चावल अतिरिक्त वितरित किया जाना है। इस समय लोग दो माह का इकट्ठा राशन डिपो से ले रहे हैं। गरीबों को अलग-अलग योजनाओं के तहत राशन वितरित किया जा रहा है।
गरीबों को निशुल्क राशन बांटा जाएगा। कवायद शुरू हो गई है। डिपो तक राशन पहुंचाया जा रहा है। -जितेंद्र सिंह, निदेशक, खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग