जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज से श्रीनगर में शुरू हो रहे पुलिस प्रीमियर लीग टी-20 का उद्घाटन किया। इस मौके पर एलजी सिन्हा ने खुद बल्लेबाजी की और खिलाड़ियों के साथ थोड़ी देर खेले।
विज्ञापन
इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि, श्रीनगर की 16 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। हम चाहते हैं कि युवा और बच्चे कुछ फुरसत के और स्वस्थ लम्हे बिताएं।