फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कोरोना संक्रमित फारूक अब्दुल्ला का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

Sun, 04 Apr 2021 12:48 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला से मिलने अस्पताल पहुंचे उपराज्यपाल
विज्ञापन

नेशनल कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला से मिलने के लिए रविवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस) अस्पताल पहुंचे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने फारूक अब्दुल्ला का हालचाल जाना। वहीं उपराज्यपाल ने अपने कार्यालय के अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया कि वह  उमर अब्दुल्ला से एसकेआईएमएस अस्पताल, सौरा में मिले। अस्पताल में उन्होंने उमर से फारूक साहब के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। साथ ही उन्होंने डॉक्टरों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने का निर्देश भी दिया। वहीं ट्वीट पर उन्होंने फारूक अब्दुल्ला के लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना भी की।

विज्ञापन

 



गौरतलब है कि फारूक अब्दुल्ला मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद शनिवार को फारूक को डॉक्टरों की सलाह पर बेहतर निगरानी के लिए श्रीनगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसकी जानकारी उनके बेटे उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट के माध्यम से दी थी। बता दें कि फारूक अब्दुल्ला के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी भी उनके बेटे उमर अब्दुल्ला ने ही ट्वीट कर दी थी। उन्होंने बताया था कि मेरे पिता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उनमें संक्रमण के कुछ लक्षण भी दिख रहे हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए फारूक अब्दुल्ला के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की थी। साथ ही उन्होंने ट्वीट पर उमर के पूरे परिवार के भी अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने की बात कही थी।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में फिर बंद हुए स्कूल, 200 से ज्यादा लोग किसी भी कार्यक्रम में नहीं हो सकते शामिल

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कहर बरपाने लगी है। 20 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में सक्रिय मामलों की संख्या केवल 700 थी, जो तीन अप्रैल को 3574 पर पहुंच गई है। केवल 41 दिनों में ही सक्रिय मामले पांच गुना तक बढ़ गए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 20 फरवरी को प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 1 लाख 25 हजार 783 थी। सक्रिय मामले केवल 700 ही रह गए थे। कोरोना की वजह से 1954 मरीजों की जान गई थी।
विज्ञापन


29 मार्च 2021 तक सक्रिय मामले भारी उछाल के साथ 2110 पर पहुंच गए थे। कुल मामले 130228 थे और 1989 मरीजों की जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हुई थी। वहीं तीन अप्रैल 2021 को प्रदेश में कुल मामलों की संख्या तेजी से बढ़कर 1 लाख 32 हजार 439 पर पहुंच गई है। सक्रिय मामले भी बढ़कर 3574हो गए हैं। पिछले 41 दिनों में ही जम्मू-कश्मीर में 6656 नए मामले आए हैं।

जीएमसी जम्मू की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन के अनुसार कोरोना संक्रमित मरीजों की देखभाल के लिए अस्पताल में ऑक्सीजन के अलावा वेंटिलेटर्स की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। अस्पताल प्रबंधन मरीजों की जरूरतों को पूरा कर रहा है और सरकार की तरफ से भी पूरी मदद मिल रही है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें