फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे माता वैष्णो देवी के दरबार, नवरात्रि की तैयारियों का लिया जायजा

Tue, 29 Mar 2022 01:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज माता वैष्णो देवी पहुंच कर श्राइन बोर्ड की तरफ से की गई नवरात्रि के तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मां वैष्णो देवी के दर्शन कर जम्मू-कश्मीर के विकास और नागरिकों के उत्थान के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha visit Mata Vaishno Devi - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मंगलवार को माता वैष्णो देवी के भवन कटड़ा पहुंचे। यहां उपराज्यपाल ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से की जा रही आगामी चैत्र नवरात्रि की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान एलजी मनोज सिन्हा ने माता वैष्णो देवी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के विकास और नागरिकों के उत्थान के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन


इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का त्योहार शनिवार, दो अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। ऐसे में इस साल भारतीय नववर्ष का आरंभ शनिवार से हो रहा है। इसलिए वर्ष का राजा शनि होगा। चैत्र नवरात्र पूरे नौ दिनों के होंगे। इस बार मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आएंगी। दो अप्रैल गुड़ी पड़वा से 10 अप्रैल रामनवमी तक मां शैलपुत्री से सिद्धिदात्री तक नवदुर्गाओं की पूजा अर्चना होगी। भारतीय नववर्ष विक्रम 2079 नल नामक संवत्सर का श्रीगणेश होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें