फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में नए भूमि कानून के खिलाफ अपनी पार्टी का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों में धक्का-मुक्की

विज्ञापन
प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन करते अपनी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जम्मू। अपनी पार्टी ने वीरवार को नए भूमि कानून के खिलाफ प्रदर्शनी मैदान के बाहर प्रदर्शन किया। डोगरा चौक की ओर जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रास्ते में बैरिकेड लगाकर रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई।
विज्ञापन

पार्टी के महासचिव विक्रम मल्होत्रा और प्रांतीय अध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर की जनता को विश्वास में लिए बिना उन पर नया भूमि कानून थोप दिया गया है। यह कानून जम्मू कश्मीर की जनता के हितों के खिलाफ हैं। इससे अशांति का माहौल है। लोगों के साथ विश्वासघात किया गया है। जम्मू कश्मीर के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। केंद्र की इन नीतियों का कड़ा जवाब दिया जाएगा। प्रदर्शन में मदन लाल चलोत्रा, बोध राज भगत, नम्रता शर्मा, प्रणव शगोत्रा, शंकर सिंह, अजाज काजमी, राघव, मंजीत सिंह, रफीक अहमद आदि शामिल हुए। ब्यूरो

प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन करते अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोकते पुलिस कर्मी।- फोटो : SHRINAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें