फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: किश्तवाड़ में लगातार चौथे दिन कर्फ्यू, लोगों ने पूछा- अब तक हत्यारों को क्यों नहीं पकड़ा जा सका

Fri, 12 Apr 2019 10:47 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आरएसएस नेता की हत्या के बाद दिखा रोष - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हालात तनावपूर्ण रहने के चलते लगातार चौथे दिन कर्फ्यू जारी रहा। इस बीच सिमना कालोनी, संग्रामभाटा, गिरीनगर में शाम में चार से पांच बजे तक एक घंटे की ढील गई। इसी तरह कुलीद और वसर गांव में शाम साढ़े चार से साढ़े पांच बजे तक ढील दी गई। 
विज्ञापन


हालांकि अन्य जगहों पर कर्फ्यू में कोई ढील नहीं दी गई। इस बीच शहर से लगते पूछाल और हट्टा गांव में तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने मामले में अब एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है। 

शुक्रवार को पूछाल और हट्टा गांव में आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने हर घर की तलाशी ली। सर्च आपरेशन देर शाम तक जारी रहा। वहीं, पिछले दो दिनों के सर्च आपरेशन में कुछ लाइसेंसी हथियार बरामद किए गए हैं। कुलीद और वसर गांव में कर्फ्यू में ढील के दौरान लोगों ने जरूरत के सामान की खरीदारी की। 
विज्ञापन


कर्फ्यू में ढील का समय खत्म होते ही लोग घरों को लौट गए। इसके बाद एक फिर से इन दोनों गांव में सन्नाटा पसर गया। सुरक्षा बलों के जवान हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जगह-जगह पर कंटील तार लगाकर रास्ते को बंद कर दिया गया है। 

उधर, आतंकी हमले में मारे गए आरएसएस नेता चंद्रकांत शर्मा के चौथे दिन शमशान घाट चौगान में उनकी अस्थियां उठाई गईं। इस दौरान एसएसपी के खिलाफ लगभग दो से ढाई सौ लोगों ने नारेबाजी की। मौके पर मौजूद एसएसपी से लोगों ने पूछा कि मामले में अब तक पुलिस ने क्या कार्रवाई की है और अब तक हत्यारों को क्यों नहीं पकड़ा जा सका है। 

गौरतलब है कि आतंकी घटना के बाद से ही लोगों में पुलिस के प्रति रोष देखा जा रहा है। आतंकी वारदात और उसके अगले दिन भी लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुलिस के खिलाफ रोष जताया था। उस दौरान पथराव भी किया गया था, जिसमें एसएसपी आफिस, पुलिस चौकी कुलीद में नुकसान हुआ था। कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें