फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boodha amarnath yatra: बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर आज रवाना होगा पहला जत्था, देश भर से पहुंचेंगे श्रद्धालु

Fri, 29 Jul 2022 02:57 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मंडलायुक्त ने कहा कि श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के सफल आयोजन के लिए प्रशासन विहिप व बजरंग दल का सहयोग कर रहा है। मिलिंद परांडे ने कहा कि श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का साल 2005 से बजरंग दल राष्ट्रीय स्तर पर सफल आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन
बूढ़ा अमरनाथा यात्रा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था शुक्रवार 29 जुलाई को भगवती नगर स्थित यात्री निवास से पुंछ जिले के लिए रवाना होगा। पहले जत्थे में करीब दो हजार श्रद्धालु रवाना होंगे। यात्री निवास में मंडलायुक्त रमेश कुमार और विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने विहिप व बजरंग दल पदाधिकारियो और पुलिस व प्रशासन के अलावा श्रद्धालुओ की मौजूदगी में हवन यज्ञ के बाद श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का विधिवत उद्घाटन किया।

विज्ञापन


मंडलायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के सफल आयोजन के लिए प्रशासन विहिप व बजरंग दल का पूरा सहयोग कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। वहीं मिलिंद परांडे ने कहा कि श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का साल 2005 से बजरंग दल राष्ट्रीय स्तर पर सफल आयोजन कर रहा है।

उन्होंने कहा, श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओ को आध्यात्मिक शांति व ऊर्जा मिलती है। आतंकवाद के कारण पुंछ व राजोरी जिलो में हिंदू समाज का पलायन रोकने के लिए भी श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की बड़ी भूमिका रही है। राष्ट्रीय स्तर की इस यात्रा से हिंदू समाज का मनोबल भी बढ़ता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 29 से 11 अगस्त तक चलने वाली श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में देश भर से हजारों की संख्या में शिवभक्त पहुंचेंगे। यात्रियों के ठहरने व खाने पीने समेत अन्य सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

इस अवसर पर विहिप के प्रांत अध्यक्ष लीलाकरण शर्मा, उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर, बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दनोरिया, बाबा अमरनाथ एवं बूढ़ा अमरनाथ यात्री न्यास के अध्यक्ष पवन कुमार कोहली, उपाध्यक्ष कर्ण सिंह चाढ़क और महासचिव सुदर्शन खजूरिया भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें