गौरतलब है कि लक्षित हत्याओं से उपजे हालात के बीच प्रधानमंत्री पैकेज के तहत नियुक्त कश्मीरी पंडित कर्मचारियों समेत अन्य अल्पसंख्यक कर्मचारी घाटी छोड़कर जम्मू आ गए थे। इन कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया था।
कश्मीर संभाग में अपनी ड्यूटी को फिर से ज्वाइन कर चुके पीएम पैकेज और अन्य अल्पसंख्यक कर्मचारियों को जल्द वेतन जारी होगा। इस संबंध में उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव कार्यालय के माध्यम से सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्य सचिव के विशेष सचिव को भेजे पत्र में राजभवन कार्यालय ने उन्हें सभी संबंधित एचओडी को निर्देश देने के लिए कहा है। इसमें कहा गया है कि बिना किसी अंतराल के महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए वेतन जारी किया जाए।