फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: भारतीय सेना ने लद्दाख में बर्फीली पहाड़ियों पर दिखाया फायरपावर, तोपों की गूंज से दहला क्षेत्र

Tue, 17 Dec 2024 06:28 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

लद्दाख की बर्फीली ऊंचाइयों पर भारतीय सेना ने अत्याधुनिक हथियारों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया, तोपों की गूंज से सीमाओं की सुरक्षा का संदेश दिया।

विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमालय के कठोर और दुर्गम परिदृश्य के बीच भारतीय सेना के फायर एंड फ्यूरी कोर के तहत फॉरएवर इन ऑपरेशन्स डिवीजन की तोपों ने अपनी क्षमता का अद्भुत प्रदर्शन किया। लद्दाख की बर्फीली पहाड़ियों पर समुद्र तल से 14,500 फीट की ऊंचाई और शून्य से 35 डिग्री नीचे तापमान के बीच यह प्रदर्शन हुआ। इस अभ्यास का नाम अनलीशिंग फायरपावर ऑन आइसी हाइट्स रखा गया था। 

विज्ञापन


इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तोपों की गर्जना था। अत्याधुनिक हथियारों का यह प्रदर्शन कुशलता और अनुशासन का प्रतीक था। हर गोली सावधानीपूर्वक योजना और गहन प्रशिक्षण का प्रमाण थी। उनकी ताकत की गूंज बर्फीले इलाकों में दूर तक सुनाई दी, जो यह दर्शाता है कि भारतीय सेना किसी भी चुनौती के लिए तैयार है और सीमाओं की सुरक्षा में अडिग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें