एसएसपी अनंतनाग आईपीएस आशीष कुमार मिश्रा का तबादला कर उन्हें एसएसपी श्रीनगर बनाया गया है। आईपीएस सुंदीप चक्रवर्ती का तबादला कर उन्हें एसएसपी अनंतनाग बनाया गया है।
डीआईजी (ट्रेनिंग) पुलिस हेडक्वार्टर आईपीएस (एजीएमयूटी-2009) इम्तियाज इसमाइल परे को प्रतिनियुक्ति पर डीआईजी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बनाया गया है। उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि पांच साल होगी। उन्हें जम्मू कश्मीर से मुक्त करके केंद्र में नए कार्यभार की जिम्मेदारी दी गई है। गृह विभाग के वित्तीय आयुक्त राज कुमार गोयल की ओर से जारी एक आदेश में दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया कार्यभार संभालने को कहा गया है।
विज्ञापन
एक अन्य आदेश में एसएसपी अनंतनाग आईपीएस (एजीएमयूटी-13) आशीष कुमार मिश्रा का तबादला कर उन्हें एसएसपी श्रीनगर बनाया गया है। आईपीएस (एजीएमयूटी-14), एआईजी (सीआईवी) पुलिस हेडक्वार्टर जीवी सुंदीप चक्रवर्ती का तबादला कर उन्हें एसएसपी अनंतनाग बनाया गया है। इसी तरह से आईपीएस (एमए-2012) को जम्मू कश्मीर से मुक्त करके उन्हें मूल मणिपुर कैडर में भेजा गया है।