फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: यदि अंगदान करना चाहते हैं तो अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते हुए मिलेगा मौका

Thu, 25 Mar 2021 12:26 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन के दौरान फार्म में रखा गया है अंगदान करने का कॉलम
  • प्रदेश परिवहन विभाग के पास नहीं डाटा, कितने लोग करना चाहते हैं अंगदान
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के दौरान अब लोग अंगदान करने की इच्छा जाहिर कर सकते हैं। लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन के दौरान फार्म भरने पर लोगों से पूछा जा रहा है कि क्या आप अंगदान करना चाहते हैं। फार्म में ऑर्गन डोनेट करने की बात अंकित की गई है, ताकि हादसे के बाद अंगदान करवाया जा सके।
विज्ञापन


इससे विकल्प के अंकित होने पर अब परिवार के अन्य लोगों से अंगदान की सहमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि परिवहन विभाग अभी न तो लाइसेंस पर इसे प्रिंट करवा रहा है और न ही उसके पास ऐसा कोई डाटा उपलब्ध है कि कितने लोग अंगदान करने की इच्छा जता रहे हैं।

यह भी पढ़ें- डीएसपी दविंदर मामले में महबूबा का आया नाम, एक बार की थी आतंकी नवीद से बात
विज्ञापन


अंगदान स्वैच्छिक रूप से ही होगा, अब प्रदेश में लाइसेंस रिन्यू करवाने के समय भी अंगदान करने का विकल्प अंकित किया जाएगा। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में सड़क हादसों में कई लोगों की मौत हो जाती है। सड़क हादसों में घायल लोगों को मरने वाले का अंग लगाया जा सकता है। इसके लिए विभाग को अलग से किसी से अनुमित लेने की जरूरत नहीं होगी।  
विज्ञापन


यह डाटा उपलब्ध नहीं है कि कितने लोगों ने अंगदान करने की इच्छा जताई है। यह डाटा सारथी वेबसाइट के डाटाबेस पर होता है। - प्रदीप कुमार, आयुक्त परिवहन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें