जब राज्य था, तब अपराध कम था
सरकार के पास पुलिस का कंट्रोल नहीं है। ये कंट्रोल न होना सरकार को खूब खल रहा है। उपमुख्यमंत्री के पुलिस को लेकर लिए बयान से तो यहीं प्रतीत होता है। उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब राज्य के अधीन पुलिस थी तो तब अपराध बहुत कम था। अब कमान सरकार के हाथ नहीं है तो अपराध का ये हाल है। बता दें कि जम्मू कश्मीर में यूटी होने की वजह से पुलिस की कमान केंद्र के हाथ में हैं।
आमिर की काट दी थी नाकबताते चलें कि कुछ दिन पहले बठिंडी में रहने वाले आमिर फारूक पर एक प्रापर्टी डीलर ने अपने कुछ साथियों से मिलकर हमला कर दिया। मूल रूप से राजोरी के रहने वाले आमिर की छाती, टांग पर टोकों से हमला किया। यहां तक कि उसकी नाक काट दी गई।