फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में बड़ा हादसा: कटड़ा से दिल्ली जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, ड्राइवर की मौत; 17 लोग घायल

Sun, 23 Feb 2025 12:24 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कटड़ा से दिल्ली जा रही बस जम्मू के नगरोटा में 30 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें चालक की मौत हो गई और 17 यात्री मामूल घायल हुए।
विज्ञापन
खाई में गिरी बस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैष्णो देवी से दिल्ली जा रही बस शनिवार रात जम्मू के नगरोटा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 30 फुट गहरी खाई में गिरी बस में चालक समेत कुल 18 लोग थे। हादसे में चालक की मौत हो गई। बाकी के सभी 17 लोग सुरक्षित हैं। उन्हें मामूली चोटें आई हैं और जम्मू जीएमसी में भर्ती हैं। घायलों में उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के लोग शामिल हैं।

विज्ञापन


घायलों में सात युवतियां और महिलाएं भी शामिल हैं।जानकारी के अनुसार एमएस राम दयाल ट्रैवल की बस नंबर (यूके 07 पीए 5640) कटड़ा से दिल्ली जाते वक्त जम्मू के नगरोटा के पास खाई में गिर गई। जम्मू पुलिस, यातायात, एसडीआरएफ, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के कर्मी पहुंचे और घायलों को निकाला। बस चालक हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के राकेश कुमार की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा है। बताया जा रहा है कि बस पहले पेड़ से टकराई और फिर खाई में गिर गई। सीधे खाई में जाती तो जानी नुकसान ज्यादा हो सकता था।
 



पुलिस ने बताया कि बस उत्तराखंड की है। अभी तक की जानकारी के हिसाब से ड्राइवर का नाम राकेश है, जो हिमाचल कांगड़ा का रहने वाला है और 22 साल से बस चल रहा है। फिलहाल बचाव का काम चल रहे है अग्निशमन और आपातकालीन सेवा के एक अधिकारी का कहना है कि यहां बचाव अभियान चलाना मुश्किल था क्योंकि बस खाई में गिर गई थी। एसडीआरएफ टीम और अन्य सभी एजेंसियां यहां हैं। अभी बस के अंदर कोई नहीं है, फिर भी हम तलाशी अभियान चलाने के बाद ही इस बारे में कुछ कह पाएंगे। 
विज्ञापन

 

सीएम और एलजी ने जताया दुख
हादसे को लेकर एलजी मनोज सिन्हा ने दुख जताया है और जान गंवाने वाले चालकर के परिवार के प्रति संवेदवाएं व्यक्त की हैं। 
सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी हादसे में मारे गये बस चालक के परिजनों से संवेदना व्यक्त की है। 

इससे पहले सांबा जिले के राजपुरा तहसील के अंतर्गत आते गांव चक दुल्मा में शुक्रवार सुबह स्कूल की बस पलट गई थी। हादसे के समय बस में छह छात्र सवार थे। गनीमत रही कि बस धीमी थी, जिससे नुकसान होने से बचाव हो गया। बस के सहचालक ने बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया। दो छात्रों को मामूली चोटें आई थीं। 
विज्ञापन

बारिश की वजह से फिसली बस
शुक्रवार सुबह निजी स्कूल की बस चक दुल्मा से राजपुरा की ओर आ रही थी। बारिश कारण मार्ग पर फिसलन थी। बस चालक ने एक वाहन को साइड देने की कोशिश की तो पलट गई। बताया गया कि बस में दूसरी व तीसरी कक्षा के बच्चे ही सवार थे। जैसे ही बस पलटने की सूचना अभिभावकों को मिली तो अफरा-तफरी मच गई। वह घटना स्थल पर पहुंचे व छात्रों को जांच के लिए घगवाल के ट्रामा अस्पताल ले जाया गया। वहां गहन जांच के बाद डॉक्टरों ने छात्रों को घर भेज दिया। दो छात्रों को मामूली चोटें पहुंची थीं। बाद में नायब तहसीलदार ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें