फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: पूर्व सैनिकों के लिए आवास योजना मंजूर, तालाब तिल्लो में बनेगा 100 बिस्तर क्षमता का हॉस्टल

Sun, 15 Jan 2023 11:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

राजोरी में वेटरंस डे रैली में उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, पूर्व सैनिकों के लिए आवास योजना मंजूर हो गई है। रविवार 15 जनवरी से 15 फरवरी तक योजना का लाभ लेने के इच्छुक आवेदन कर सकते हैं। सबसे पहले यह देखा जाएगा कि कितने लोग इस योजना के तहत आवास लेने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन
राजोरी में कार्यक्रम के दौरान उत्तरी कमान प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में आवास का सपना संजोए पूर्व सैनिकों के परिवारों के लिए अच्छी खबर है। सेना कल्याण आवास संगठन (आर्मी वेलफेयर हाउसिंग आर्गनाइजेशन) के बोर्ड ने जम्मू में आवास योजना को मंजूरी दे दी है। रविवार से आवास योजना के लिए पूर्व सैनिक, वीर नारी, सैन्य परिवार पेंशन पर आश्रित इस योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


राजोरी में वेटरंस डे रैली में उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, पूर्व सैनिकों के लिए आवास योजना मंजूर हो गई है। रविवार 15 जनवरी से 15 फरवरी तक योजना का लाभ लेने के इच्छुक आवेदन कर सकते हैं। सबसे पहले यह देखा जाएगा कि कितने लोग इस योजना के तहत आवास लेने के इच्छुक हैं।

आवेदन के माध्यम से रिस्पांस देखने के बाद ही परियोजना को मूर्त रूप दिया जाएगा। इस योजना का लाभार्थी बनने वालों के लिए डोमिसाइल की अनिवार्यता है। द्विवेदी ने कहा, जम्मू के तालाब तिल्लो में पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए 100 बिस्तर क्षमता का हॉस्टल बनाने का प्रस्ताव प्रशासनिक मंजूरी के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


वहीं, श्रीनगर में इसी तरह का हॉस्टल टेंडर की प्रक्रिया तक पहुंच गया है। इस महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए राज्य सैनिक बोर्ड के सचिव, दोनों संभाग के मंडलायुक्तों ने विशेष प्रयास किए हैं।

जम्मू-कश्मीर में हिंसा पर सुरक्षा एजेंसियों ने पाया काबू : द्विवेदी

उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हिंसा पर सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने में कामयाबी हासिल की है। नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत करने के लिए विलेज डिफेंस ग्रुप अहम हैं।

इसमें पूर्व सैनिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। द्विवेदी ने कहा, नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों में भूतपूर्व सैनिकों को सुरक्षा ग्रिड का हिस्सा बनाने की सिफारिश की गई है। राजोरी में वेटरंस डे रैली में सैन्य कमांडर ने कहा, दुश्मन के नापाक मंसूबों को पूरी दृढ़ता के साथ नाकाम किया जा रहा है। 

उत्तरी कमान के जीओसी इन सी द्विवेदी ने कहा, पूर्व सैनिकों को विलेज डिफेंस ग्रुप के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। राजोरी की भूमि वीरों और योद्धाओं की धरती है। यहां के लोगों ने हमेशा दुश्मनों की साजिशों को नाकाम किया है। इस प्रेरणा से दुश्मन की हर नापाक हरकत का करारा जवाब दिया जा रहा है।

राजोरी में वेटरंस डे रैली, सैनिक परिवारों के 2500 सदस्य पहुंचे 

उत्तरी कमान की व्हाइट नाइट कोर ने शनिवार को राजोरी में सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस मनाया। इसमें जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों से वीरता पुरस्कार विजेताओं, वीर नारियों और वीर माताओं सहित 2500 से अधिक दिग्गजों ने भाग लिया।

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी जीओसी-इन-चीफ उत्तरी कमान ने दिग्गजों और वीर नारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों के कल्याण के लिए सेना द्वारा की गई विभिन्न पहलों का उल्लेख करते हुए शिकायत निवारण प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया। 

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और आवा (सेना महिला कल्याण संगठन) उत्तरी कमान की क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता द्विवेदी ने पुरस्कार विजेताओं, वीर नारियों और दिव्यांगों को सम्मानित किया। पूर्व सैनिकों की शिकायतों को दूर करने के लिए विभिन्न संबंधित विभागों से 20 से अधिक सुविधा काउंटर स्थापित किए गए थे।
 

जिसमें जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, रिकॉर्ड कार्यालय, ईसीएचएस, सेना कल्याण प्लेसमेंट संगठन, बैंक आदि शामिल थे। ऑपरेशन सद्भावना के तहत कई कल्याणकारी पहल की गई है, जिसमें बुनियादी ढांचा विकास, चिकित्सा, महिला और युवा सशक्तीकरण, शैक्षिक पर्यटन और खेल के कुछ टूर्नामेंट शामिल हैं।

अधिकारी ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि भारत सरकार, सेना और उत्तरी कमान हमारे पूर्व सैनिकों की सेवा में हमेशा प्रतिबद्ध है। अपेक्षा है कि सेना और सरकार द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं में भरपूर सहयोग दें और इन योजनाओं को सफल बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें