फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंडोले प्रोजेक्ट से 51 लाख की चोरी का मामला, 34 लाख नकदी बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Jul 2019 01:26 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
गुलमर्ग - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के बारामुला जिले के गुलमर्ग में एक बड़ी चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा दिया। गंडोले से हुई 51 लाख की चोरी में पुलिस ने 34 लाख की नकदी बरामद भी कर ली है और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
एसएसपी बारामुला अब्दुल कयूम ने मंगलवार को बताया कि 24 जून को केबल कार (गंडोला) प्रोजेक्ट के मैनेजर सुहेल बशीर ने गुलमर्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 जून की रात को उनके यहां से 51 लाख की नकदी चुरा ली गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर कर कार्रवाई शुरू कर दी। 

पुलिस ने पूरे गुलमर्ग में लगाए गए सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, जिसमें कुछ लोगों की संदिग्ध हरकत देखी गई। इनमें से एक की शिनाख्त गुलाम मोहम्मद के बेटे बशीर अहमद के तौर पर हुई। एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने बशीर को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ की। इस दौरान उसने घटना को अंजाम देने की बात कबूली और अन्य चार साथियों के नाम भी बताए। उन चारों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


उनकी निशानदेही पर 34 लाख की नकदी भी बरामद कर ली गई। अन्य चार आरोपियों में गंडोला का कर्मचारी हार्दिच्लू के अब्दुल अहद, छानपुरा के अब्दुल मजीद लोन, हार्दिच्लू के ही इम्तियाज भट और चूंटपथरी के मंजूर अहमद शामिल हैं। पूछताछ में यह बात सामने आई कि इस चोरी की वारदात को अंजाम देने के पीछे अब्दुल अहमद मास्टर माइंड था। उसी ने पूरा प्लान बनाया था। पकड़े गए आरोपियों में इम्तियाज और मजीद लोन पर पहले भी कई चोरियों के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें