फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार पर मुफ्ती सरकार का वार, 63 भ्रष्ट अफसर बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर सरकार ने राज्य के 63 भ्रष्ट प्रशासनिक अफसरों को बर्खास्त कर दिया है। जांच में इनके भ्रष्टाचार में लिप्त होने की पुष्टि होने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


इनमें कई केएएस अफसर सहित स्वास्थ्य, सामान्य प्रशासन विभाग, स्कूली शिक्षा, राजस्व, वित्त, आपूर्ति, पब्लिक हेल्थ, गृह, बिजली विभाग, वन विभाग, ग्रामीण विकास, आवास एवं शहरी विकास विभाग के अफसर शामिल हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने बुधवार को इन अफसरों की बर्खास्तगी की घोषणा की।

ज्ञात हो कि अमर उजाला ने नौ जून को ही यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी कि राज्य के 100 भ्रष्ट अफसरों की बर्खास्तगी जल्द होगी। इनकी सूची को राज्य सरकार ने अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन

तीन-तीन डाक्टर एवं तहसीलदार भी शामिल

बर्खास्त होने वालों में 25 विभिन्न भ्रष्टाचार निरोधी एजेंसियों की गिरफ्त में थे। 11 पर आय से अधिक संपत्ति का मामला था और 27 विभिन्न मामलों में दागी थे।

सूची में दो चीफ इंजीनियर, चार केएएस अफसर, डायरेक्टर जनरल लाइब्रेरी एवं रिसर्च, तीन तहसीलदार, जम्मू के चीफ टाउन प्लानर, स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के एमडी तथा तीन डाक्टर शामिल हैं। सभी की बर्खास्तगी का फैसला एक उच्च स्तरीय समिति की बैठक में किया गया।

मुख्य सचिव मोहम्मद इकबाल खांडे की अगुवाई में गठित समिति में मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी बीबी व्यास, जीएडी कमिश्नर सेक्रेटरी गजनफर हुसैन और विधि सचिव मोहम्मद अशरफ मीर शामिल थे।

समिति द्वारा जम्मू कश्मीर नागरिक सेवा अधिनियम के अंतर्गत ही विभिन्न सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के कामकाज की समीक्षा की गई। इसके तहत 48 साल के उम्र वाले या सरकारी सेवा में 22 साल का कार्यकाल पूरा करने वालों की समीक्षा कर उनकी सेवाओं के संदर्भ में फैसला लिया गया।
विज्ञापन

63 बर्खास्त प्रशासनिक कर्मचारियों की सूची

राजनीतिक कारणों से नहीं बनाया गया निशाना

राज्य के शिक्षामंत्री नईम अख्तर ने कहा कि इन अधिकारियों को राजनीतिक कारणों से निशाना नहीं बनाया गया है। उन्होंने साफ तौर से इंकार करते हुए कहा कि यह फैसला एक उच्चस्तरीय समिति की बैठक में लिया गया है।

उन्होंने राज्य के जवाबदेह आयोग को भी मजबूत बनाने का संकेत दिया और यह भी कहा कि अब सियासी लोगों को भी जवाबदेह बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

स्वस्थ विभाग के कर्मचारी
1. डॉ मनोज भगत (अटैच्ड विथ डीएचएस ज मू)
2. डॉ रियाज़ अहमद डार (मेडिकल अफसर, मेडिकल सप्लाइज कारपोरेशन, जेएंडके)
3. डॉ फ़ैयाज़ अहमद बांडे (मेडिकल अफसर, पीएचसी सुरस्यार)

जीएडी विभाग के कर्मचारी
4. अब्दुल रशीद भट, केएएस (जॉइंट रजिस्ट्रार, हेंडीक्त्रस ट)
5. मोह मद यूसुफ़ भट, केएएस (सेक्ट्री, स्टेट कमीशन फॉर वीमेन)
6. बाबू राम, केएएस (एडिशनल सेक्ट्री, सोशल वेलफेयर)
7. शमीम अहमद लेहरवाल (डीजी, लाइब्रेरीज एंड रिसर्च, जेएंडके)
8. भुमेश शर्मा, केएएस (अटैच्ड विथ जीएडी)

स्कूली शिक्षा विभाग के कर्मचारी
9. मोह मद अशरफ रेशी (इंचार्ज एचए, अटैच्ड टू बीएचएसएस, बटमालू, श्रीनगर)
10. तरसेम लाल (इंचार्ज प्रिंसिपल डाइट, पूँछ)
11. मुमताज़ हुसैन भट (सीनियर अस्सिटेंट, डाइट, पूँछ)
12. आरिफ़ परवीन (सीनियर अस्सिटेंट, अटैच्ड विथ जीएचएसएस, अमीरा कदल)

राजस्व विभाग के कर्मचारी
13. बलवान सिंह (पटवारी, तहसील ऑफिस, हमीरपुर, निाबत खौर)
14. बाज सिंह (इंचार्ज नायब तहसीलदार, पीरी)
15. पदम देव शर्मा (पटवारी, हल्का नारदी, मेरमन्द्रियां अखनूर)
16. अल्ताफ अहमद मिस्त्री (तहसीलदार, आरिपल त्राल)
17. मोह मद इक़बाल (गिरदावर, अटैच्ड विथ तहसील ऑफिस थन्ना मंडी)
18. ग़ुलाम मेहदी पंडित (इंचार्ज हेड अस्सिटेंट, डीसी ऑफिस, बड़गाम)
19. रमेश चंदर (इंचार्ज फील्ड इंस्पेक्टर, तहसील ऑफिस, बिशना)
20. ज्ञान चंद (नायब तहसीलदार, कटरा)
21. कृष्ण लाल (पटवारी हल्का, अटैच्ड विथ एसडीएम, माहोर)
22. मोह मद बशीर राथर (इंचार्ज तहसीलदार, अटैच्ड विथ डिव कॉम कश्मीर)
23. अब्दुल मजीद वानी (पटवारी हल्का, कंगन)
24. मोह मद बशीर (इंचार्ज तहसीलदार, बालाकोट, पूँछ)
25. फ़िदा हुसैन (इंचार्ज नायब तहसीलदार, ज मू)
26. शेर सिंह (नायब तहसीलदार, डिव कॉम ऑफिस, ज मू)

सीएपीडी विभाग के कर्मचारी
27. तारिक़ अहमद गनई (इंचार्ज टीएसओ, गूल)
28. ग़ुलाम मोहिउद्दीन (जूनियर असिस्टेंट, एड़ी ऑफिस, ट्रेड एंड स्टोर्स, ज मू)
29. शबीर अहमद मागरे (इंचार्ज टीएसओ, सीएपीडी दरहाल, राजौरी)
30. तिंदरपाल सिंह (इंचार्ज अस्सिटेंट डायरेक्टर, सीएपीडी, कठुआ)

वित्त विभाग के कर्मचारी
31. मुश्ताक़ अहमद बाबा (चीफ एकाउंट्स अफसर, डीटीई ऑफ़ एजुकेशन कश्मीर)
32. मुश्ताक़ अहमद खान (अकाउंटेंट, अटैच्ड विथ डीटीई ऑफ़ एकाउंट्स एंड ट्रेझरीएस, कश्मीर)

पीएचई, सिंचाई तथा बाढ़ नियंत्रण विभाग के कर्मचारी
33. जावेद इक़बाल शाह (एईई, सिंचाई तथा बाढ़ नियंत्रण सब-डिवीज़न, बनिहाल)
34. परवेज़ अहमद शाह (जेई पीएचई डिवीज़न, बांडीपुरा)
35. केके गुप्ता (इंचार्ज चीफ इंजीनियर, सीवीपीपी लिमिटेड, ज मू)
36. प्रेम नाथ (इंचार्ज चीफ इंजीनियर, पीएचई ज मू)
37. गिरधारी लाल (इंचार्ज एक्स इंजीनियर, हाइड्रोलिक डिवीज़न रामबन)

गृह विभाग के कर्मचारी
38. रणजीत सिंह (एएसआई, पी/एस नगरोटा, ज मू)
39. फिरोज अहमद नजार (हेड कांस्टेबल, रेलवे विंग, जेकेपी)
40. अब्दुल कबीर (एएसआई, अटैच्ड विथ डीपीएल गांदरबल)
41. ग़ुलाम हस्सन कमाल (एसएचओ, मनवाल रेलवे स्टेशन, कटरा)
42. अमर पाल सिंह (हेड कांस्टेबल, एंटी-हाईजैकिंग, ज मू)

पावर डेवेलोपमेंट विभाग के कर्मचारी
43. बासु देव सिंह (हेल्पर-मीटर रीडर, ईएमएंडआरई सब-डिवीज़न बरिब्राह्मणा, ज मू)
44. फरीद अहमद टाक (इंचार्ज एईई, एस्टेट्स डिवीज़न, ज मू)

पीडब्ल्यू (आरएंडबी) विभाग के कर्मचारी
45. शेर मोह मद खान (एक्स इंजीनियर, अटैच्ड विथ चीफ इंजीनियर आरएंडबी, ज मू)
46. इख़लाक़ हुसैन (इंचार्ज एईई, सब-डिवीज़न, बदरवाह)
47. मोह मद शफी भट (इंचार्ज एक्स इंजीनियर-ओन डेपुटेशन टू हायर एजुकेशन)

वन विभाग के कर्मचारी
48. तारिक़ इरशाद हन्ड़ू (डिप्टी फोरेस्टर, अर्बन फॉरेस्ट्री डिवीज़न, श्रीनगर)
49. रियाज़ अनवर मसूदी (इंचार्ज डिविजनल मैनेजर, एसएफसी, डिवीज़न ज़ंगली)

ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारी
50. अब्दुल हमीद वानी (प्रोजेक्ट अफसर, डीआरडीए/आईडब्ल्यूएमपी, बांडीपुरा)
51. परुषोत्तम कुमार शर्मा (वीएलडब्ल्यू, पंचायत टाउन, ब्लॉक घाट, डोडा)
52. ग़ुलाम नबी डार (एक्स इंजीनियर, अटैच्ड विथ डायरेक्टरेट ऑफ़ रूरल डेवेलोपमेंट, कश्मीर)
53. खुर्शीद अहमद (जेई, ब्लॉक ऑफिस, थन्ना मंडी)

आवास और शहरी विभाग के कर्मचारी
54. हमीद वानी (चीफ टाउन प्लैनर, जेडीए)
श्रम और रोजगार विभाग के कर्मचारी
55. कमल महेंद्रू (एडिशनल प्रोविडेंट फण्ड कमिश्नर, डिविजनल प्रोविडेंट फण्ड ऑफिस, ज मू)

यूएलबी/ युनिसिपल बॉडीज के कर्मचारी
आवास और शहरी विकास विभाग के कर्मचारी
56. अब्दुल रशीद शाह (इंचार्ज एग्जीक्यूटिव अफसर)
57. रवि कुमार शर्मा (इंचार्ज एग्जीक्यूटिव अफसर)
58. सतीश खजूरिया (चीफ इन्फोर्समेंट अफसर)
59. लतीफ़ अहमद (एक्स एग्जीक्यूटिव अफसर, यूएलबी)

पीएसयू, बोर्ड के कर्मचारी
परिवहन विभाग के कर्मचारी
60. दीपक शर्मा (बुकिंग मैनेजर, एसआरटीसी)
61. जगमोहन सिंह टंडन (एमडी, जेकेएसआरटीसी)

पीडब्ल्यू (आरएंडबी) विभाग के कर्मचारी
62. सुरेश कुमार रखी (डीजीएम, जेकेपीसीसी)
63. मोह मद शफी शाह (असिस्टेंट मैनेजर, जेकेपीसीसी)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें