सरकार ने कश्मीरी पंडित समुदाय के लिए जगती कॉलोनी में विशेष शासन शिविर भी आयोजित किया। इसमें 20 से अधिक विभागों के अधिकारियों न सिर्फ समुदाय के लोगों की समस्याएं जानी बल्कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत करवाया।
कश्मीरी पंडित समुदाय में विश्वास बहाली और सरकार की जन कल्याण योजनाओं में उनकी भागीदारी को बढ़ाने के लिए एलजी प्रशासन गंभीरता दिखा रहा है। सरकार हर विभाग में समुदाय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्ति कर रही है।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी समुदाय के लोगों और विशेष कर युवाओं को अपने विभागों की कौशल विकास, आजीविका सहित अन्य योजनाओं से अवगत करवाएंगे। इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं से समुदाय के लोग लाभान्वित हो सकें।
इस कड़ी में परिवहन विभाग ने अपनी योजनाओं को कश्मीरी पंडित समुदाय तक पहुंचाने के लिए नोडल अधिकारी तैनात किया है। सरकार के अवर सचिव निखत परवीन को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो विभाग की ट्रांसपोर्ट सब्सिडी योजना सहित अन्य योजनाओं के प्रति समुदाय के लोगों को अवगत करवाएंगी।
विज्ञापन
साथ ही विभाग से जुड़ी लोगों की शिकायतों को भी दूर करेंगी। विभिन्न विभागों में तैनात किए जा रहे नोडल अधिकारी राहत और आयुक्त कार्यालय के समन्वय से योजनाओं के प्रति समुदाय के लोगों के जागरूक करेंगे।
साथ ही समस्याओं का भी निवारण करेंगे। समुदाय के युवाओं को मिशन यूथ की विभिन्न कौशल और आजीविका योजना जैसे अवसर, मुमकिन, तेजस्वनी से जोड़ा जाएगा।
सरकार ने कश्मीरी पंडित समुदाय के लिए जगती कॉलोनी में विशेष शासन शिविर भी आयोजित किया था। इसमें 20 से अधिक विभागों के अधिकारियों न सिर्फ समुदाय के लोगों की समस्याएं जानी बल्कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत करवाया।