बाक्स आफिस पर आमिर खान की सुपरहिट दंगल फिल्म ने बेटियों में नया जोश भरने का काम किया है। अब सामान्य खेलों के बजाय वे जोशीले खेलों में जोश दिखाने को आगे आ रही हैं। बाक्सिंग जैसे दमदार खेलों की तरफ युवतियों का रुझान बढ़ा है। एमए स्टेडियम के बाक्सिंग रिंग में वे लड़कों को मात दे रही हैं।
स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों के साथ खिलाड़ियों से स्टेडियम गुलजार हुआ है। बाक्सिंग में 70 बाक्सर कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। बेटियों की बात करें तो हिना चौधरी इंडिया कैंप में शिरकत कर रही हैं। इसी तरह सुषमा, सोनिया ने सीनियर नेशनल, सुमन ने नेशनल खेली है।
जूनियर नेशनल खेल चुकी सोनिया ने कहा कि बेटियों के लिए कोई भी काम मुश्किल नहीं होता है। लेकिन उन्हें प्रेरणा की जरूरत होती है। रियासत की बेटियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। रिंग में महिला बाक्सर पुरुषों को टक्कर दे रही हैं।