फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : गुलाम नबी आजाद जम्मू में तीन दिवसीय दौरे पर

Fri, 26 Feb 2021 12:12 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद शुक्रवार को जम्मू के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वह पार्टी के कई दिवंगत नेताओं के आवास पहुंचकर शोक जताएंगे। इसके अलावा कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। हालांकि, आजाद का प्रदेश कांग्रेस के पास आधिकारिक कोई कार्यक्रम नहीं है। जानकारी के अनुसार आजाद शुक्रवार दोपहर 12 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, यहां से उनके समर्थक रैली की शक्ल में उन्हें लाएंगे।

विज्ञापन


उनका पार्टी के दिवंगत नेता मो शरीफ नियाज और पूर्व सांसद मदन लाल के आवास पर जाना प्रस्तावित है। अगले दिन शनिवार को सैनिक कॉलोनी में सुबह 11 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। इसी दिन जम्मू में श्री गुरु रविदास सभा में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। गुरु रविदास जयंती को लेकर जम्मू में लगाए गए पोस्टरों में आजाद की तस्वीर प्रमुखता से है।

यह भी पढ़ें- किसानों को अच्छी कीमत पर फसल बेचने के लिए मंडियां उपलब्ध करवाएगा स्कास्ट जम्मू
विज्ञापन


इसके अलावा गुज्जर देश चैरिटेबल ट्रस्ट, छन्नी के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। गांधी ग्लोबल के एक कार्यक्रम में भी उनका पहुंचना प्रस्तावित है। प्रदेश में कांग्रेस के मौजूदा सियासी हालात में आजाद का दौरा अहम माना जा रहा है। प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर भी जम्मू में मौजूद हैं। मौजूदा समय में आजाद दिल्ली में कांग्रेस की सियासत में नजरअंदाज किए जा रहे हैं। कांग्रेस के महासचिव पद और राज्यसभा में कार्यकाल पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


उन्हें राज्यसभा सदस्य के लिए उम्मीदवार भी नहीं बनाया गया है। ऐसे में भाजपा से उनकी नजदीकियां को लेकर अटकलों पर सियासत गर्म है। वहीं, आजाद के कार्यक्रमों के बारे में प्रदेश कांग्रेस को आधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं है। पार्टी नेताओं का कहना है कि आजाद सामाजिक संगठनों के आमंत्रण पर जम्मू आ रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें