फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: जी20 के प्रतिनिधि तीन दिवसीय यात्रा के बाद घाटी से दिल्ली हुए रवाना

Thu, 25 May 2023 01:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

तीन दिवसीय कश्मीर यात्रा के सफल समापन के बाद सभी विदेशी मेहमानों ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए सुबह करीब साढ़े दस बजे चार्टर्ड प्लेन से रवाना हुए।
विज्ञापन
G20 Meet in Srinagar - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर में जी20 की तीसरी पर्यटन कार्य समूह की तीन दिवसीय बैठक के बाद गुरुवार को जी20 के  प्रतिनिधि गुरुवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। तीन दिवसीय कश्मीर यात्रा के सफल समापन के बाद सभी विदेशी मेहमानों ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए सुबह करीब साढ़े दस बजे चार्टर्ड प्लेन से रवाना हुए। समूह के प्रतिनिधियों ने सोमवार को यहां तीसरी पर्यटन कार्य समूह की बैठक की। उसी शाम डल झील में शिकारा सवारी का आनंद भी लिया।

विज्ञापन


मंगलवार और बुधवार को प्रतिनिधियों ने 18-होल रॉयल स्प्रिंग गोल्फ कोर्स और निशात मुगल गार्डन सहित श्रीनगर में दर्शनीय स्थलों का दौरा किया। प्रतिनिधियों ने पारंपरिक कश्मीरी पोशाक में तस्वीरें लीं और फिर श्रीनगर शहर की पोलो व्यू मार्केट में खरीदारी भी करने गए।

पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से अधिकारियों ने इस हाई प्रोफाइल यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। प्रतिनिधि अपनी कश्मीर यात्रा के दौरान ललित ग्रैंड पैलेस होटल और ताज विवांता रिजॉर्ट में रुके थे। दोनों श्रीनगर शहर में डल झील के नजदीक 5 सितारा लक्जरी होटल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें