फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में आज से 880 केंद्रों में लगेगा किशोरों को टीका, जम्मू संभाग में 308 व कश्मीर में 572 केंद्र तैयार 

Mon, 03 Jan 2022 02:17 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जम्मू के शास्त्री नगर गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल से करेंगे योजना का शुभारंभ। कोवैक्सीन की 2.7 लाख और डोज पहुंचीं। स्वास्थ्य विभाग में पूरी की तैयारी। 
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना टेस्ट करवाने के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में 15 से 18 वर्ष के किशोरों को सोमवार से कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। प्रदेश में इसके लिए 880 केंद्र स्थापित किए गए हैं। जम्मू संभाग में 308 व कश्मीर में 572 केंद्रों पर वैक्सीन देने की सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जम्मू के शास्त्री नगर गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में सुबह 11 बजे टीकाकरण अभियान का आगाज करेंगे।

विज्ञापन

 

टीकाकरण अभियान में 8.60 लाख बच्चों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। इस वर्ग में कोवैक्सीन टीके की खुराक दी जाएगी। कोवैक्सीन की अतिरिक्त 2.7 लाख डोज मंगवा ली गई हैं। स्वास्थ्य विभाग जम्मू के निदेशक एवं प्रदेश के टीकाकरण प्रभारी डॉ. सलीम-उर-रहमान का कहना है कि जम्मू संभाग में 308 केंद्रों पर टीकाकरण होगा।
 

इसमें कई स्कूलों व कोचिंग सेंटर में केंद्र बनाए गए हैं। टीकाकरण के लिए प्रदर्शन में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। वैक्सीन की तीन लाख डोज पहले से उपलब्ध है जबकि 2.7 लाख डोज रविवार को पहुंच गई हे। वहीं स्वास्थ्य निदेशक कश्मीर डॉ. मुश्ताक का कहना है कि कश्मीर संभाग में 572 केंद्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है।

 

जम्मू जिले में किशोर स्कूलों के अलावा शहरी क्षेत्रों के अस्पतालों, अर्बन हेल्थ सेंटरों आदि में पहुंचकर भी टीकाकरण करवा सकते हैं।

विज्ञापन


टीका लगने पर 30 मिनट तक निगरानी
उपराज्यपाल ने निर्देश दिए हैं कि 15 से 18 आयु वर्ग में टीकाकरण के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक किशोर को टीका लगने के तीस मिनट तक स्वास्थ्य निगरानी में रखा जाए। कोरोना निर्देशावली का पालन सुनिश्वित करना होगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और जिला टीमों को अपने अमले को तैयार रखने के निर्देश दिए। कहा कि टेस्टिंग और टीकाकरण में पूरी क्षमता का प्रयोग किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें